Apna Apna Aasmaan Lyrics in Hindi – harmeeet | Hustle 5

Apna Apna Aasmaan Lyrics in Hindi — harmeeet. Music by Aditya Pushkarna, Lyrics by harmeeet. पढ़ें पूरे lyrics Lyrimint.in पर।

Apna Apna Aasmaan Lyrics in Hindi by harmeeet

Apna Apna Aasmaan Lyrics in Hindi — "अपना अपना आसमान" एक ऐसा गाना है जो हर इंसान के अपने सपनों और अपनी पहचान की बात करता है, जिसे हारमीत ने बड़े जज़्बे के साथ गाया और लिखा है। आदित्य पुष्कर्ण के संगीत में यह गाना "हसल ५ अपना होमग्राउंड" का हिस्सा बनकर दिलों को छू जाता है। नीचे पढ़ें Apna Apna Aasmaan के पूरे Lyrics हिंदी में।

Song Details — Apna Apna Aasmaan Lyrics in Hindi

🎤 Singerharmeeet
🎵 MusicAditya Pushkarna
✍️ Lyricsharmeeet
💿 AlbumHustle 5 Apna Homeground
🎭 Castharmeeet

Apna Apna Aasmaan — Official Video

Apna Apna Aasmaan Lyrics in Hindi

( harmeeet )

मेरा मकान कच्चा छत को मेरा ख्वाब मान
तुझपे इमारतें हैं राब चाहे चाँद माँग
कहाँ से देखते इस बात पे सब टिका हुआ
के शायद सब का होता अपना-अपना आसमान

तोह मेरा भी एक है आसमान है आपकी तरह
जिसमें रहते हैं कुछ बादल मेरे ख्वाब की तरह
तो यह बादल देखने में लगते सुंदर बेशक़
पर यह छुपाके रखते हैं कुछ तोह नक़ाब की तरह

तोह इस आसमान को और नहीं मैं भरना चाहता हूँ
सारे बादल छत जाएँ
मैं बस फिर मरना चाहता हूँ
तोह शुरुआत करते हैं हम मेरे पहले बादल से
कैसा शख़्स था और कैसा अब मैं बनना चाहता हूँ

दिल तूटा मेरा पर मैंने तोड़े भी तोह
मुझसे छूटे कितने लोग मैंने छोड़े भी तोह
और बेशक़ बड़ा किया मैंने उन पौधों को इन्हीं हाथ से
जब फूल आये पौधों पर इन्हीं हाथों से तोड़ा भी तोह

हाथ से मेरे किसी को हादसे मिलाय कोई
मेरा घड़ा भरते-भरते प्यास से मरेय कोई
जानता हूँ अच्छे से की ज्यादा होती जलन
जब यह हाथ न जलाय पर अपने हाथ से जलाय कोई

सपना इतना साधा मुझको मरना ऐसा बंदा बन्न कर
के चुप तोह सब कराते रोने दूँ मैं कंधा बन्न कर
और तुझको छोड़ जाये दुनिया पापी बोलकर
और चाहे तु सुधरना तोह
मैं रुक पाऊँ बस गंगा बन्न कर

दूजा बादल मेरा बरसा और ये बारिशें सेहलाब लागायीं
मेरे आँखों के शहर में देख बाढ़ आगई
पर यहाँ रोने का कोई होता अगर फायदा तो
क्यूँ मुझको रोता देख के नानी दुबारा जाग न गई

नानी कुछ साल बाद तु आँखें मूँद लेती
मैं गा रहा था नानी देख दुनिया झूम रही थी
इतना खुश होती न आप मुझको टीवी पर देख कर
कि आप टीवी पर से माथा मेरा चूम लेतीं

खुदको बाँध के रखता हूँ
कहीं ये छूट न जाये क़ाबू अपना
दादी को भूलने की बीमारी में याद हूँ रखता
हरमीत को लेते अब सड़कों पे पहचान
मुझको डर रहता है
घर पे दादी भूल न जायें बाबू अपना

बचा है आधा बादल इसमें भी न छेद हो जाये
मेरा ये जीता हुआ सोना फिरसे रेत हो जाये
खौफ था कभी मुझको हारने का नहीं
मुझको डर के मेरी जीत में न कहीं फिरसे देर हो जाये

अब मेरा तीजा बादल सब से ज़्यादा घना
जो मेरे गुस्से चिंता और इन आँसुओं से बना
इसमें बिजलियाँ कड़कती मेरे गुस्से की
मैं डर में रहता हूँ किसी पे गिरा न दूँ ज़रा

बचपने में सोचा क्यूँ ये इतनी क़िल्लत मिली
मैं छोटे घर का बड़े स्कूल में भी ज़िल्लत मिली
तुझे गाड़ी मिली होगी तुझे घर मिला होगा
मुझको बाप से विरासत में पर हिम्मत मिली

तब से खाई नहीं कोई ऐसी जो कि नाप करके कूदी हो
कितना लंबा चलके आया रास्ते से पूछिyo
जब घर मैं पड़ी जगह कम यह ख्वाब पालने की
अपने हाथों से बनाया मैने बाथरूम मैं स्टुडियो

कमी के वज़न से कभी कंधे नही थकते
अच्छा खोजा बुरे मैं भी पथ से नही भटके
पंखे की भी जगह नही थी स्टुडियो मैं मेरे
तभी शायद ख्वाब मेरे फंदे से नही लटके

रोटी बेली इस कलम से कागज़ चूल्हा होगया
मैने बोला जितना झूठ सारा चूरा होगया
मैने आदतों को मारा फिर बहाने नही दिए
तबसे लाखों वाला गाना मेरा पूरा होगया

जिसकी सुबह को हम तरसे मुझको एक-एक वो शाम याद
चीज़ें नही खरीदिन तूने एक-एक का दाम याद
सुन के रो गई तु मुझको एक-एक वो बात याद
पर चिंता मत्त कर मा तु मुझको एक-एक के नाम याद

Apna Apna Aasmaan — गाने का अर्थ

यह गाना इस बात का प्रतीक है कि हर इंसान का अपना एक अलग सफर होता है, अपनी मेहनत होती है और अपने सपनों का आसमान होता है, जिसे कोई दूसरा नहीं छीन सकता। हारमीत इस गाने के ज़रिए यह संदेश देते हैं कि अपनी पहचान बनाने के लिए खुद पर भरोसा रखना ज़रूरी है और अपनी ज़मीन से जुड़े रहकर ही इंसान अपना आसमान पा सकता है।

Apna Apna Aasmaan — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q.Apna Apna Aasmaan गाना किसने गाया है?

Apna Apna Aasmaan गाना harmeeet ने गाया है।

Q.Apna Apna Aasmaan के lyrics किसने लिखे हैं?

Apna Apna Aasmaan के lyrics harmeeet ने लिखे हैं।

Q.Apna Apna Aasmaan का संगीत किसने Compose किया है?

Apna Apna Aasmaan का संगीत Aditya Pushkarna ने Compose किया है।

Q.Apna Apna Aasmaan Lyrics Hindi में कहाँ पढ़ें?

Apna Apna Aasmaan के पूरे lyrics Lyrimint.in पर पढ़ें।

अगर इन lyrics में कोई गलती मिले तो Contact Us पर जाएं। जानकारी उपयोगी लगी तो दोस्तों के साथ share करें। 🙏

COMMENTS

BLOGGER
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content